Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंजल धरोहरों को सहेजना एवं संवारना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री...

जल धरोहरों को सहेजना एवं संवारना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

– मुख्यमंत्री ने संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिए किया श्रमदान
– जबलपुर में 1373 करोड़ के 48 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सोमवार देर शाम जल गंगा संवर्धन अभियान (Jal Ganga Enhancement Campaign) अंतर्गत जबलपुर के बाजना मठ मंदिर से लगे ऐतिहासिक तालाब संग्राम सागर (Historical Pond Sangram Sagar) की स्वच्छता के लिये श्रमदान किया। करीब 40 एकड़ क्षेत्र में फैले इस तालाब को गोंड राजा संग्राम शाह द्वारा 16वीं सदी में बनवाया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिये श्रमदान करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी में मनुष्य रूप में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। मनुष्य के लिए सम्पूर्ण पृथ्वी ही उसका घर है। इस दृष्टि से पृथ्वी की जल धरोहर को संवारने एवं सहजने का हम सब का दायित्व है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती द्वारा किये गये विकास एवं जल संवर्धन के कार्यो का भी उल्लेख किया। उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति सरकार की प्रतिबध्ता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में न मनाकर “जल-गंगा संवर्धन अभियान” के रूप में 5 जून से 16 जून का सम्पूर्ण पखवाड़ा जल संरक्षण एवं संवर्धन के रूप में मनाने का फैसला लिया है। जल-गंगा संवर्धन अभियान में संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिले में नदी, तालाबों, चैकडेम पुरानी बावडि़यों की जन सहयोग से साफ-सफाई तथा जल संरचनाओं के पुनर्जीवन का महाभियान सम्पूर्ण प्रदेश में जारी है।

जनसभा की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1373 करोड़ रुपये लागत के 48 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कुंडम की महिला स्व सहायता समूह द्वारा कोदो-कुटकी के उत्पादों को सांची पार्लर में विक्रय करने दुग्ध संघ के साथ करार भी किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की बेहतरी एवं सामाजिक सरोकार की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कोई भी कसर सरकार नहीं छोडेगी। उन्होंने आश्व्स्त किया कि उद्योगों के निर्माण एवं रोजगार सृजन की दिशा में सरकार लगातार ठोस कदम उठायेगी। डॉ. यादव द्वारा उपस्थित जन समुदाय के समक्ष जल्द ही जबलपुर से रीवा, भोपाल तथा सिंगरौली के लिए एयर टेक्सी सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। साथ ही बताया कि प्रदेश के आम नागरिकों के बेहतर उपचार एवं सुविधा के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधा दी जायेगी।

जल के बिना जीवन शून्यः राकेश सिंह
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जनसभा में कहा जल के बिना जीवन शून्य है और जो वैश्विक संकट हमारे सामने जल संकट के रूप में है और इस भीषण गर्मी में मुख्यमंत्री ने तय किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हर जिले में जाकर जल देने वाली ऐसी संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य सरकार करेगी और इस अवसर पर मुख्यमंत्री संग्राम सागर तालाब में स्वच्छता अभियान के लिए आए है।

मंत्री सिंह ने कहा कि रानी दुर्गावती कालीन यह ऐतिहासिक संग्राम सागर तालाब की स्थिति वर्षो पहले हम सभी ने देखी है और उस समय मैने आप सभी के सहयोग से इसकी सफाई अभियान का कार्य किया और उसके बाद इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य किया गया और आज इसका सुंदर स्वरूप आपके सामने है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज गढ़ा क्षेत्र की बावड़ी को देखा और उसके कायाकल्प के बाद उस बावड़ी के जल से आचमन किया। यह इस बात को साबित करता है कि बावड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य सफल हुआ है और आप सभी का सहयोग रहा तो हम एक दो तालाब नहीं और एक दो बावड़ी नहीं बल्कि ऐसी अनेक जल संरचनाओं को संरक्षित करने का कार्य करेंगे। यह अभियान पूरे प्रदेश में रंग लायेगा और मध्यप्रदेश जल की दृष्टि से सक्षम और समृद्ध होगा। जनसभा के समापन पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सभी आमंत्रितों का आभार प्रदर्शन किया।

जनसभा में विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदू, डॉ. अभिलाष पांडे एवं संतोष वरकड़े, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, सुभाष तिवारी रानू, प्रभात साहू, पूर्व मंत्री हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू, विनोद गोंटिया, डॉ. जितेन्द्र जामदार, अखिलेष जैन भी मौजूद थे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments