Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंदो गाड़ियों की जबरदस्‍त टक्कर में 6 की मौत, 10 गंभीर घायल,...

दो गाड़ियों की जबरदस्‍त टक्कर में 6 की मौत, 10 गंभीर घायल, इनमें सात बच्चे

किशनगंज। किशनगंज में सड़क हादसे में 6 लोगो की मौत हो गई। घटना पौआखाली थाना क्षेत्र की है। जहां राष्ट्रीय उच्च पथ 327 ई पर पेटभरी चौक के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और डंपर भिड़ गए। इस घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। लोगों के मुताबिक हादसे में चार महिलाओं के साथ एक मासूम और स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि पांच लोगो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक मासूम की मौत किशनगंज एमजीएम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई है। वही 7 मासूम बुरी तरह घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि मृतक अररिया जिले के जोकिहाट के रहने वाले हैं, जो सिलीगुड़ी की तरफ जा रहे थे। हादसा के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और स्कॉर्पियो में फंसे चालक को किसी तरह से बाहर निकाला गया। घटना के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन ने बताया कि मृतक सभी एक ही परिवार के थे और मासूमों के सर से परिजनों का साया उठ गया है। घटना के बाद मौके पर एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे है और पुलिस के द्वारा अग्रतर कारवाई की जा रही है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments