Thursday, April 23, 2026
No menu items!
Homeक्राइमMaharashtra: नासिक में ‘ढोंगी बाबा’ का काला सच, महेशगिरी पर रेप और...

Maharashtra: नासिक में ‘ढोंगी बाबा’ का काला सच, महेशगिरी पर रेप और अंधश्रद्धा कानून के तहत FIR दर्ज

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कथित ‘ढोंगी बाबा’ के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। लासलगांव इलाके में महेशगिरी नाम के आरोपी पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अंधश्रद्धा विरोधी कानून और बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महेशगिरी ने निफाड तालुका के धरणगांव (खड़क) गांव में अपना ठिकाना बना रखा था। उसने गाणगापुर मठ की तर्ज पर एक तथाकथित धार्मिक स्थल तैयार किया, जहां वह लोगों को पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने का झांसा देता था।

“भूत-प्रेत बाधा” का डर दिखाकर वह लोगों को अपने जाल में फंसाता और पापनाशक कुंड में स्नान व औदुंबर के पेड़(गूलर) की परिक्रमा करने के लिए मजबूर करता था।

Mumbai में ट्रैफिक जाम पर भड़की महिला, मंत्री Girish Mahajan को कहा “Get Out of Here”, वीडियो वायरल

‘देवी पूजा’ के नाम पर शोषण

पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी ने पहले जन्मतिथि और निजी जानकारी के बहाने उससे संपर्क बढ़ाया। धीरे-धीरे उसने अश्लील संदेश भेजना शुरू किया और फिर “देवी पूजा” का हवाला देकर उसे नासिक-त्र्यंबक रोड स्थित एक लॉज में ले गया, जहां उसके साथ यौन शोषण किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो भी खींचे।

पहले भी बना चुका था शिकार

पीड़िता का कहना है कि साल 2024 में भी आरोपी ने “देवी” डर दिखाकर उसका शोषण किया था। गले में रुद्राक्ष और धार्मिक आडंबर के जरिए वह लोगों को विश्वास में लेकर उनका फायदा उठाता था।

शिकायत के बाद दर्ज FIR

मामले की शिकायत अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अंनिस) के पदाधिकारियों से की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लासलगांव पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने अंधश्रद्धा विरोधी कानून और रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mumbai: मालाड के हल्दीराम में सेवपुरी में निकला जिंदा कीड़ा, वीडियो वायरल

पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी ने कई अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया हो सकता है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह मामला एक बड़े गिरोह या संगठित धोखाधड़ी से जुड़ा है।

यह मामला एक बार फिर समाज में फैली अंधश्रद्धा और ढोंगी बाबाओं के खतरनाक जाल को उजागर करता है। पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments