मुंबई: मालाड पश्चिम स्थित इन्फिनिटी मॉल में एक नामी फूड ब्रांड के आउटलेट में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 17 अप्रैल को एक ग्राहक की सेवपुरी में जिंदा कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ग्राहक ने जब सेवपुरी ऑर्डर की, तो उसमें जिंदा कीड़ा नजर आया। इस पर ग्राहक ने तुरंत आउटलेट के कर्मचारियों से शिकायत की।
हालांकि आरोप है कि कर्मचारियों ने इस गंभीर शिकायत को नजरअंदाज करते हुए नई सेवपुरी देने की कोशिश की, जिससे ग्राहक और अधिक नाराज हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी और डर का माहौल बन गया है।
फूड सेफ्टी पर उठे बड़े सवाल
इस घटना ने एक बार फिर फूड सेफ्टी और हाइजीन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़े ब्रांड्स पर भरोसा करने वाले ग्राहकों के बीच चिंता बढ़ गई है।
कार्रवाई की मांग तेज
स्थानीय लोगों और ग्राहकों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फूड सेफ्टी विभाग, FSSAI, बीएमसी स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन से जांच की उम्मीद जताई जा रही है।
नितेश राणे के खिलाफ जमानती वारंट जारी, संजय राउत मानहानि केस में बड़ा अपडेट
मालाड के इस मामले ने साफ कर दिया है कि बड़े ब्रांड्स में भी लापरवाही हो सकती है। अब देखना होगा कि संबंधित एजेंसियां इस पर क्या कार्रवाई करती हैं।
