Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयBaramati Plane Crash: अजीत पवार के विमान हादसे वाले गोजुबाबी गांव में...

Baramati Plane Crash: अजीत पवार के विमान हादसे वाले गोजुबाबी गांव में फिर एयरक्राफ्ट क्रैश

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में एक बार फिर एयरक्राफ्ट क्रैश होने की घटना सामने आई है। रेडबर्ड कंपनी का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गोजुबाबी गांव की सीमा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में ट्रेनी पायलट सुरक्षित है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल एयरक्राफ्ट क्रैश होने की वजह का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अजीत पवार के विमान हादसे से जुड़ा है यह गांव

गोजुबाबी गांव का नाम पहले भी विमान हादसे को लेकर चर्चा में आ चुका है। यही वह जगह है जहां पहले वरिष्ठ नेता अजीत पवार का विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। अब एक बार फिर उसी इलाके में एयरक्राफ्ट क्रैश होने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

Ajit Pawar: ‘अब कौन सुनेगा हमारी फरियाद?’ आखिरी सफर पर अजित पवार

स्थानीय लोगों के मुताबिक एयरक्राफ्ट नीचे आते समय अचानक असंतुलित हो गया और खेत के पास गिर पड़ा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ट्रेनी पायलट सुरक्षित, जांच जारी

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया। पुलिस ने मौके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। एयरक्राफ्ट के मलबे की तकनीकी जांच भी की जाएगी ताकि हादसे के पीछे की असली वजह सामने आ सके। विशेषज्ञ टीम मौसम, तकनीकी खराबी और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments