नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या गए थे. वहां उन्होंने जनता के लिए कई सौगातें दीं. पीएम मोदी ने रोड शो किया और कई बड़ी योजनाएं शुरू की. अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन होने के बाद उन्होंने जनता से भी बातचीत की. उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या न जाने की अपील की, जब भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी. उन्होंने कहा कि यहां के निर्माण कार्य सभी भक्तों के लिए आसान बनाएंगे. यह एक अद्वितीय क्षण है जो हम सभी के जीवन में आया है.
पीएम मोदी ने जनता से कहा कि हमें देश के लिए नए संकल्प लेने की आवश्यकता है और खुद को नई ऊर्जा से भरना है. उन्होंने 22 जनवरी को श्रीराम जयंती के दिन घरों में दीपावली मनाने की प्रार्थना की और अयोध्या में विधि पूर्वक कार्यक्रम होने के बाद 23 जनवरी के बाद अपनी सुविधा के अनुसार आने की अपील की. उन्होने कहा कि सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 22 जनवरी को अयोध्या न जाएं.
साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया, कुछ दिन और सही- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबका अयोध्या जाना मुश्किल है, इसलिए सभी राम भक्तों से 22 जनवरी के बाद अयोध्या आने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हमें प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए इंतजार करना चाहिए. उन्होंने 23 जनवरी के बाद अपनी सुविधा के अनुसार आने का सुझाव दिया और 550 सालों के इंतजार के बाद कुछ दिन और इंतजार करने की अपील की. उन्होंने 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की 46 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरे में जनता ने काफी उत्साह दिखाया.
