नई दिल्ली : अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का उद्घाटन एक ऐतिहासिक पल है. आगामी 22 जनवरी को इस महत्वपूर्ण क्षण में, अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस दौरान देश भर में उत्साह और भक्ति का माहौल रहेगा. यह ऐतिहासिक पल सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए भी एक कभी न भूलने वाला क्षण होगा. इस मंदिर के उद्घाटन के साथ ही भगवान श्रीराम के पवित्र स्थान पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी. इससे देश को एक नई ऊंचाई और दिशा मिलेगी. इस ऐतिहासिक कदम के साथ ही अयोध्या पूरी दुनिया में एक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो जाएगी.
इसका फायदा अयोध्या के साथ पूरे देश को मिलेगा. क्योंकि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही देश पर पैसों की बारिश भी शुरू हो जाएगी. सिर्फ जनवरी में ही इस कार्यक्रम के होने तक 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होगी. देशभर से श्रद्धालु इस खास क्षण में सहभागी होने के लिए अयोध्या में आएंगे.
Rahul Gandhi: मैं सहमत न हूं तो भी ‘उनकी’ बात सुनता हूं’, नागपुर में राहुल गांधी का बड़ा खुलासा
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि अयोध्या धाम में आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का दिन हर लिहाज़ से ऐतिहासिक बनने जा रहा है. इसके लिए देशभर में सभी वर्गों के लोगों में बेहद उत्साह और उमंग दिखाई दे रही है. यही कारण है कि श्री राम मंदिर उद्घाटन की इस तारीख पर देश में करीब 50 हज़ार करोड़ से ज्यादा का अतिरिक्त कारोबार होगा. व्यापारियों ने भी इसकी पूरी तैयारी कर ली है.
इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी के महीने में 50 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होगा. खंडेलवाल ने बताया कि देश के सभी बाजारों में बड़ी मात्रा में श्री राम ध्वजा, श्री राम के कपड़े सहित उनकी तस्वीर वाली मालाएं, लॉकेट, चाबी के छल्ले, राम दरबार के चित्र, राम मंदिर के मॉडल के चित्र, सजावटी लटकनें, कड़े सहित तमाम सामान उपलब्ध हैं. इसमें भी राम मंदिर के मॉडल की मांग बहुत अधिक है और यह मॉडल हार्डबोर्ड, पाइनवुड, लकड़ी आदि अन्य सामान से विभिन्न साइज में बनाए जा रहे हैं. इस दिन अयोध्या में एक मेले जैसा माहौल देखने मिलेगा.
Ratan Tata: पिता की इच्छा के लिए आर्किटेक्ट से इंजीनियर बने रतन टाटा, फिर यूं रचा इतिहास
