मुंबई: अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir in Kalyan) का निर्माण हो चुका है. इस मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा. उसके बाद यह मंदिर सभी भक्तों के लिए खुल जायेगा. इस भव्य मंदिर के दर्शन करने के लिए बहुत से लोग उत्सुक हैं। अब कल्याण में भी इस मंदिर की प्रतिकृति बनाई जा रही है. लिहाजा मुंबईकरों के लिए बहुत खुशी की बात है. इससे मुंबईकर यहीं पर अयोध्या (Ayodhya) का अनुभव कर सकेंगे.
22 जनवरी को कल्याण में भी भगवान राम के मंदिर की प्रतिकृति बनाई जाएगी, ताकि जो भगवान श्री राम (Lord Shri Ram) के दर्शन के लिए अयोध्या न जा सके, वो यहीं पर उनके दर्शन कर सके. इसका शिलान्यास आज कल्याण लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने किया.
यहां भी अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति बन रही
अयोध्या का राम मंदिर आगामी 22 जनवरी को भक्तों के लिए खोला जाएगा. राम मंदिर के उद्घाटन समारोह और राम मंदिर को देखने की खुशी सांगली जिले के राम भक्तों को भी मिले इसलिए राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति सांगली के मिराज में भी बनाई जा रही है. इसकी लंबाई 150 फीट और चौड़ाई 120 फीट है. मंदिर लोकार्पण समारोह के अवसर पर 21 जनवरी से 2 फरवरी तक यहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.
Ayodhya Ram Mandir : 22 जनवरी को प्रभु रामचंद्र के दर्शन करेंगे उद्धव ठाकरे, लेकिन कहां?
अयोध्या एयरपोर्ट से जल्द ही नियमित उड़ानें शुरू होंगी
एक सप्ताह के भीतर अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी. इस एयरपोर्ट का उद्घाटन पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. उसके बाद इंडिगो कंपनी की पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी थी. अब इस हवाई रूट पर जल्द ही नियमित उड़ानें शुरू होंगी. इस संबंध में आधिकारिक जानकारी एयरपोर्ट के सहायक महाप्रबंधक ने दी है.
