Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयCBSE Syllabus 2024 : छात्रों अब 10वीं और 12वीं में पढ़ने होंगे...

CBSE Syllabus 2024 : छात्रों अब 10वीं और 12वीं में पढ़ने होंगे 10 विषय, क्या है नया प्रस्ताव?

नई दिल्ली : 10वीं और 12वीं कक्षा के सिलेबस में बड़ा बदलाव होगा. इन दोनों कक्षाओं में अब विषयों की संख्या बढ़ाई जाएगी और छात्रों को अधिक विषयों का स्टडी करना होगा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस संदर्भ में बड़े बदलाव की सिफारिश की है. इसके अनुसार, 10वीं कक्षा में छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी और 12वीं कक्षा में छह मुख्य विषयों के साथ-साथ उन्हें दो भाषाओं का भी अध्ययन करना होगा. सीबीएसई ने स्कूलों को इसे लागू करने के लिए निर्देश जारी किया है और यह बदलाव नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप होंगे.

10वीं कक्षा में अब तीन भाषाएं अनिवार्य होंगी, जिसमें से दो भारतीय भाषाएं होनी चाहिए. 11th-12th में एक की बजाय अब दो भाषाएं पढ़नी होंगी, जिसमें एक भारतीय भाषा भी शामिल होगी. इसके साथ ही, 9th और 10th कक्षा के छात्रों को पास करने के लिए विषयों की संख्या भी बढ़ा दी गई है. 5 की बजाय अब 10 विषय पढ़ने होंगे, जिसमें 3 भाषाएं और 7 मुख्य विषय होंगे, जैसे कि गणित, कंप्यूटर विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और पर्यावरण शिक्षा.

Shocking! गर्भवती महिला का किया गैंगरेप, हैवानियत रुकी नहीं तो पेट्रोल लिया और….

12वीं कक्षा में भी बड़े बदलाव किए जाएंगे. अब 12वीं में भी छात्रों को 2 भाषाएं पढ़नी होंगी और 4 मुख्य विषय होंगे. इन विषयों को 4 ग्रुपों में विभाजित किया जाएगा, जिनमें भाषा, कला, शारीरिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा, सामाजिक विज्ञान, अंतःविषय विषय, गणित, विज्ञान आदि शामिल होंगे.

इस संदर्भ में, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 10वीं और 12वीं में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रों को मुख्य विषयों का उचित ज्ञान हो, स्कूलों को इसे लागू करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं.

Patanjali Baba Ramdev | पुणे में इस IT कंपनी के लिए बाबा रामदेव लगा रहें फील्डिंग, लगाई करोड़ों की बोली

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments