Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeBreaking NewsMumbai: BMC के इस वार्ड ने जनता को दिलाई ट्रैफिक जाम से...

Mumbai: BMC के इस वार्ड ने जनता को दिलाई ट्रैफिक जाम से मुक्ति, अब जमकर हो रही तारीफ

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई(Mumbai) में एक एनजीओ ने डॉक्यूमेंट्री के जरिए बीएमसी (BMC) की तारीफ की है। डाक्यूमेंट्री में ये बताया गया है कि सिविक डिपार्टमेंट ने पिछले डेढ़ साल में मुंबई के मलाड में ट्रैफिक (Mumbai Traffic Issue) की समस्या को कैसे दूर किया है। आम तौर पर स्थानीय जनता हमेशा बीएमसी के गलत कामों को लेकर आंदोलन करती नजर आती है। हालांकि, पहली बार ऐसा हुआ है जब मुंबई स्थित मलाड इलाके की एनजीओ फाइट फॉर राइट ने अपनी जेब से खर्च करके एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है।

जिस में बीएमसी के पी नॉर्थ वार्ड ने पिछले डेढ़ साल में जिस तेज गति से मलाड की सड़कों को चौड़ा किया है। उसे दिखाया गया है साथ ही बीएमसी के उन अधिकारियों की खूब तारीफ की है। जिन्होंने इस काम को अंजाम दिया है। फाइट फॉर राइट के अध्यक्ष विनोद घोलप का कहना है की पिछले ढाई साल से मुंबई में नगरसेवक नहीं है। बावजूद इसके बीएमसी पी नॉर्थ वार्ड में जिस तरह से अधिकारियों ने काम किया है वह सराहनीय है।

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले गांधी परिवार का बड़ा फैसला, जानिए क्या बोलीं प्रियंका 

…तो ट्रैफिक की समस्या हल हो जाएगी

जब बीएमसी के अधिकारी अपना काम ठीक से नहीं करते तो जनता उनके खिलाफ आवाज उठाती है। ऐसे में अगर उन्होंने अच्छा काम किया है तो उसकी तारीफ करना भी जरूरी है। दूसरी बात अगर मुंबई का एक वार्ड अपने इलाके की ट्रैफिक की समस्या को हल कर सकता है तो दूसरे वार्ड के अधिकारियों को भी इन से सीखना चाहिए। अगर सभी 24 वार्ड मिलकर इस तरह से काम करे जैसे पी नॉर्थ वार्ड ने किया है तो पूरी मुंबई का ट्रैफिक 2 साल के अंदर बड़े पैमाने पर कम हो सकता है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments