मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) आज मुंबई में संपन्न हुई। इस मौके पर आज मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में इंडिया अलायंस (India Alliance) की एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले महाराष्ट्र (Maharashtra) के एक दिग्गज नेता की भावनात्मक स्थिति के बारे में जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने इस नेता का नाम नहीं लिया लेकिन इस नेता को लेकर बड़ा दावा किया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इस राज्य के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस (Congress) पार्टी छोड़ दी और मेरी मां से रोते हुए कहा, ‘सोनिया जी, मैं शर्मिंदा हूं, मुझमें इन लोगों से लड़ने की हिम्मत नहीं है। मुझे इस ताकत से लड़ना नहीं है, मैं जेल नहीं जाना चाहता। ऐसे हजारों लोग हैं जो डरे हुए हैं। ‘
शिवसेना, एनसीपी के लोग इसी तरह से गए हैं। वो ताकत इन लोगों का गला पकड़कर बीजेपी में ले गई। वे सब डर गये। अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं चार हजार किलोमीटर पैदल चला। उसके बाद मणिपुर से मुंबई तक छह हजार किमी तक चला। इस दौरान मैंने क्या देखा और क्या सुना, मैं आपको शब्दों में नहीं बता सकता।’
‘हम सत्ता के खिलाफ लड़ रहे हैं’
‘महाराष्ट्र सरकार में कोई नेता नहीं बल्कि सब डीलर हैं’, शिवाजी पार्क से तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
हम बीजेपी के खिलाफ नहीं लड़ रहे
राहुल गांधी ने हम भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। लोग सोचते हैं कि हम सभी एक राजनीतिक दल के खिलाफ लड़ रहे हैं। देश को भी ऐसा ही लगता है लेकिन यह सच नहीं है। यह एक गलती है। हम किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं। ये बात देश के युवाओं को समझनी चाहिए। कुछ लोग सोचते हैं कि हम एक व्यक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। हम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ रहे हैं… नहीं। हम बीजेपी के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं। हम किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं लड़ रहे।
