Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंउत्तर प्रदेश के शिक्षकों की मांग पूरी, अब डिजिटल हाजिरी लगाने में...

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों की मांग पूरी, अब डिजिटल हाजिरी लगाने में मिली छूट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लंबे समय से शिक्षक डिजिटल हाज़िरी लगाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. यह विरोध समय को लेकर था. पर अब यूपी सरकार को शिक्षकों के आगे झुकना पड़ गया है. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में टीचरों को अब किसी भी समय डिजिटल हाजिरी लगाने की छूट दे दी गई है.

इससे पहले सुबह 8:30 बजे और स्कूल में छुट्टी होने के बाद दोपहर 2:30 बजे तक हाजिरी लगाने के निर्देश थे. यूपी के 6 लाख 35 हजार टीचर इस सरकारी आदेश को मानने को तैयार नहीं हुए. हाजिरी लगाने के लिए सभी सरकारी स्कूलों में दो टैबलेट दिए गए थे लेकिन कोई भी शिक्षक डिजिटल हाजिरी नहीं लगा रहा था.

शिक्षकों का आरोप था कि एक भी मिनट देर होने पर डिजिटल हाजिरी नहीं लग पा रही थी, जिस एप पर हाजिरी लगानी होती है प्रेरणा एप वो नहीं खुलता है. इसी एप से शिक्षकों को अपनी और स्टूडेंट की हाज़िरी लगाने को कहा गया था. मजेदार बात तो यह थी कि स्टूडेंट की डिजिटल हाज़िरी लग रही है लेकिन टीचर अपनी अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं. टीचरों की तरफ से ये भी कहा गया कि इंटरनेट नेटवर्क काम नहीं करने से डिजिटल हाजिरी लगाने में असुविधा है. टीचर और शिक्षा विभाग में जारी तनातनी के बीच 11 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक भी बुलाई थी. इसी मीटिंग के बाद सरकार ने अपना स्टैंड बदल लिया है.

शिक्षक इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान महिला शिक्षकों ने व्हाट्सएप पर काली डीपी लगाकर विरोध जताया था. इसके अलावा स्कूलों, ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षक संघ और शिक्षक लगातार काली पट्टी बांधकर अपना विरोध सामने रख रहे थे. जिसके चलते एक भी शिक्षक डिजिटल तौर पर अपनी हाजिरी नहीं लगा रहे थे. जिसके बाद अब सरकार ने शिक्षकों के पक्ष में निर्णय सामने रख दिया है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments