Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिकमलनाथ की साख पर लगा बट्टा , अमरवाड़ा में बीजेपी को मिली...

कमलनाथ की साख पर लगा बट्टा , अमरवाड़ा में बीजेपी को मिली जीत

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इन नतीजों के अनुसार कांग्रेस नेता कमलनाथ की साख को बट्टा लग गया है। बीजेपी के कमलेश शाह ने कांग्रेस उम्मीदवार धीरेन शाह को कड़ी टक्कर में हरा दिया है। जनता ने उन्हें एक बार फिर अपना प्रतिनिधि चुना है।

कमलेश को 3252 वोटों से जीत मिली है। वोटों की गिनती शुरू होने के बाद से उन्होंने बढ़त बनाई हुई थी। हालांकि चौथे राउंड से कांग्रेस उम्मीदवार उनसे आगे निकल गए। इसके बाद उन्हों फिर रफ्तार पकड़ी और जीत को अपने नाम किया। 2013 के विधानसभा चुनाव में भी जनता ने शाह को चुना था। तब उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव से पहले वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी दंगल में उतारा था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments