Saturday, March 28, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसटमाटर के दाम में जल्‍द गिरावट के आसार, खुदरा भाव 75 रुपये...

टमाटर के दाम में जल्‍द गिरावट के आसार, खुदरा भाव 75 रुपये प्रति किलो

नई दिल्ली (New Delhi)। दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में टमाटर की कीमत (Price of tomato) 75 रुपये प्रति किलोग्राम (Rs 75 per kilogram) तक पहुंच गई है। प्‍याज भी 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है लेकिन अब जल्द ही टमाटर और प्‍याज की बढ़ी कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आपूर्ति में बाधा की वजह से टमाटर और प्याज सहित अन्‍य सब्जियों की बढ़ी कीमतों के जल्द ही स्थिर होने की उम्मीद है।  दक्षिणी राज्यों से आपूर्ति बढ़ने से आने वाले हफ्तों में इनकी कीमतों में नरमी आने की उम्मीद है। फिलहाल राजधानी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से टमाटर की आपूर्ति हो रही है।

दरअसल राजधानी दिल्ली सहित कुछ अन्य शहरों में टमाटर, प्याज और आलू सहित अन्‍य सब्जियों की कीमतें बढ़ी हैं। बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने से नई दिल्ली में टमाटर का खुदरा भाव 75 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है लेकिन बारिश के कारण आपूर्ति शृंखला में और रुकावट नहीं आती है तो इसकी कीमतों में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 12 जुलाई को दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो एक साल पहले इसी अवधि में 150 रुपये प्रति किलोग्राम थी। मुंबई में टमाटर का भाव 83 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि कोलकाता में यह 80 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments