Saturday, March 28, 2026
No menu items!
HomeखेलPCB का बड़ा बयान, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पाकिस्‍तान न...

PCB का बड़ा बयान, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पाकिस्‍तान न जाने पर BCCI को धमकी

नई दिल्‍ली । आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025)का आयोजन पाकिस्तान(Pakistan) में होना है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस मेगा इवेंट (Mega Event)का आगाज 19 फरवरी से होगा और फाइनल 9 मार्च (Final March 9)को खेला जाएगा और टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेगी। हालांकि भारत के पाकिस्तान जाने या ना जाने पर अनिश्चितताएं बनी हुई है। हाल ही में रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा और आईसीसी से इस टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉल के आधार पर आयोजित कराने की मांग करेगी। मगर अब पाकिस्तान से इस मुद्दे पर एक बड़ा बयान सामने आ रहा है।

जियो न्यूज उर्दू की रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने बीसीसीआई को यह धमकी दी है कि अगर भारत अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करेगा, जिसकी मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका के पास है।

बैठक में पीसीबी के अध्यक्ष शामिल होने की उम्मीद

रविवार 14 जुलाई को सामने आई इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच पाकिस्तान में आयोजित करने के अपने रुख से पीछे नहीं हटेगा और अगले हफ्ते श्रीलंका में होने वाली आईसीसी बैठक के दौरान भी बोर्ड इसी रुख पर कायम रहेगा। बता दें, 19 से 22 जुलाई के बीच कोलंबो में आईसीसी की बैठक होने वाली है, जिसमें पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के शामिल होने की उम्मीद है।

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच पाकिस्तान में आयोजित करने के अपने रुख से पीछे नहीं हटेगा और पाकिस्तान के इवेंट पूर्ण रूप से पाकिस्तान में ही आयोजित करने पर अड़ा रहेगा।

पिछले 16 सालों में पाकिस्तान तीन बार भारत आ चुका

भारत ने आखिरी बार जुलाई 2008 में एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। वहीं पिछले 16 सालों में पाकिस्तान तीन बार भारत आ चुका है। 2012-13 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था, इसके अलावा टीम 2016 टी20 वर्ल्ड कप और 2023 वर्ल्ड कप के लिए भारत आ चुकी है।

वहीं भारत को पिछले साल एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा करना था, मगर बीसीसीआई के कड़े रुख के बाद टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल के आधार पर खेला गया और सेमीफाइनल और फाइनल समेत भारत के सभी मैच श्रीलंका में शिफ्ट हुए।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments