Saturday, May 9, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयकांवड़ रूट पर नेमप्लेट को लेकर बाबा रामदेव सामने आए, रामदेव को...

कांवड़ रूट पर नेमप्लेट को लेकर बाबा रामदेव सामने आए, रामदेव को दिक्कत नहीं तो रहमान को क्यों?

नई दिल्ली। यूपी और उत्तराखंड सरकार के कांवड़ यात्रा रूट की दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के फैसले पर जमकर सियासत हो रही है। हर कोई अपनी सोच अनुसार सही, गलत पर सवाल कर रहा है। इसको लेकर योग गुरु रामदेव ने बीजेपी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है। रामदेव ने कहा कि हर किसी को उसके नाम पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर रामदेव को अपनी पहचान बताने पर कोई आपत्ति नहीं है तो फिर रहमान को क्या दिक्कत है?

रामदेव ने रविवार को कहा, सभी को अपने नाम पर गर्व होना चाहिए। अपना नाम छिपाने की जरूरत नहीं है। बस अपने काम में शुद्धता लाने की जरूरत है। अगर हमारा काम साफ है तो यह मायने नहीं रखता कि हम हिंदू हैं या मुसलमान। बता दें कि उत्तराखंड और यूपी सरकार के आदेश के बाद अब उज्जैन नगर निगम ने भी दुकानदारों से अपनी नेमप्लेट लगाने को कहा है। उज्जैन के मेयर मुकेश तटवाल ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले पर पहले 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर फिर भी कोई नियम को नहीं मानता है तो 5 हजार रुपये का जुर्माना होगा।

उन्होंने कहा, उज्जैन एक धार्मिक नगरी है और यहां श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि वह किस दुकानदार से सेवा ले रहे हैं। अगर किसी भी ग्राहक के साथ धोखा होता है तो उसे उस दुकानदार के बारे में पता होना चाहिए जिससे कि वह शिकायत कर सके। इस फैसले को लेकर विपक्ष विरोध कर रहा है। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राजनीतिक दल देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और मुसलमानों के प्रति नफरत फैला रहे हैं।

सीपीआई (M) नेता बृंदा करात ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, यूपी की सरकार संविधान के खिलाफ काम कर रही है। ऐसे में एक पूरे समुदाय पर अत्याचार किया जा रहा है। वे समाज को बांटने की कोशिश में लगे हैं। जर्मनी ने नाजी इसी तरह का काम करते थे। मैं इसकी निंदा करती हू्ं। वहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा चीफ सुकांता मजूमदार ने कहा कि मुलायम और अखिलेश सरकार के समय इस तरह के नोटिफिकेशन जारी किए गए थे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments