मुंबई: रेलवे यात्रियों की आवश्यकता के आधार पर एवं अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई और अयोध्या के बीच 2 विशेष ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया है। विशेष ट्रेनों के ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाएं।
सीएसएमटी-अयोध्या विशेष ट्रेन!
01019 विशेष ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से गुरुवार दिनांक 29.08.2024 को 23.20 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 09.30 बजे अयोध्या कैंट पहुँचेगी।
01020 विशेष ट्रेन अयोध्या कैंट से शनिवार दिनांक 31.08.2024 को 23.40 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08.15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई पहुँचेगी।
हाल्ट: कल्याण, इगतपुरी, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर और लखनऊ।
संरचना: 16 स्लीपर क्लास और 6 जनरल सेकंड क्लास जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं
आरक्षण: विशेष ट्रेन संख्या 01019 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 26.08.2024 को (12.00 बजे) सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी
