Thursday, June 4, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिकांग्रेस के पास पोस्टर छापने के भी पैसे नहीं! बैंक अकाउंट फ्रीज...

कांग्रेस के पास पोस्टर छापने के भी पैसे नहीं! बैंक अकाउंट फ्रीज होने पर राहुल गांधी का छलका दर्द

नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव (LokSabha Election 2024) की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बीच कांग्रेस (Congress) ने गुरुवार को पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करने का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ,पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मोदी सरकार(Modi Government) पर हमला बोला। खरगे ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी का खाता फ्रीज करना खतरनाक खेल है। मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि बीजेपी (BJP) ने अपने लिए हजारों करोड़ रुपये जुटाए हैं जबकि हमारे खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। भारत अपने लोकतंत्र, मूल्यों और आदर्शों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव आवश्यक हैं।

खरगे ने कहा कि सभी को समान अवसर मिलना चाहिए लेकिन कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज कर हमारे साथ अन्याय किया जा रहा है। अब दुनिया में भारत की छवि पर एक सवालिया निशान खड़ा हो गया है। हमारे खाते फ्रीज कर दिए हैं ताकि हम समान अवसर के आधार पर चुनाव न लड़ सकें।  एक राजनीतिक दल को चुनाव लड़ने से ही रोकने का खतरनाक खेल खेला जा रहा है। हर तरफ सत्ताधारी पार्टी के विज्ञापनों की बाढ़ आ गई है। खरगे ने कहा कि इसमें भी उनका एकाधिकार है।

Raj Thackeray: महाराष्ट्र लोकसभा में MNS को कितनी सीटें? BJP के बड़े नेता की पहली प्रतिक्रिया

अगर जनता साथ नहीं देगी तो कोई नहीं रहेगा

वहीं सोनिया गांधी ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ कांग्रेस के लिए ही नहीं बल्कि पूरे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। जनता ने हमें जो पैसा दिया उसे हमसे छीन लिया गया। सोनिया गांधी ने कहा कि यह लोकतांत्रिक नहीं है। दूसरी तरफ कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि बीजेपी ने हमारे खाते फ्रीज कर दिए और 115 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स जबरन सरकार को ट्रांसफर कर दिया है। आखिर ये कैसा लोकतंत्र है? माकन ने कहा कि अगर जनता हमारा साथ नहीं देगी तो लोकतंत्र नहीं रहेगा और हम और आप भी नहीं रहेंगे।

Raj Thackeray: अमित शाह से दिल्ली में राज ठाकरे की अहम मीटिंग, बीजेपी से हाथ मिलाएंगे MNS चीफ?

हम चुनाव कैसे लड़ें?

इस कार्रवाई पर दुख जताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यदि बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे तो हम चुनाव कैसे लड़ेंगे? उन्होंने सवाल किया कि अगर आपके खाते बंद हो जाएंगे, एटीएम बंद हो जाएंगे तो आप कैसे जिंदा रहेंगे? ऐसे हालात में न तो हम रैली कर सकते हैं और न ही यात्रा। राहुल गांधी ने कहा है कि नेताओं को खर्च के लिए पैसे भी नहीं दे सकते। चुनाव से दो महीने पहले इस तरह की कार्रवाई करने का मतलब है कि वे कांग्रेस को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहते हैं। ये कांग्रेस के साथ अन्याय है, चुनाव आयोग भी चुप है। देश के 20 फीसदी लोग हमें वोट देते हैं सभी संवैधानिक संस्थाएं इस अन्याय पर चुप हैं।

Maharashtra: जिद मत करो, हमारा फैसला हो चुका है, ‘इस’ लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ठाकरे गुट को चेतावनी

बैंक खाते नहीं लोकतंत्र को फ्रीज किया जा रहा है

गांधी ने कहा कि सात साल पहले 14 लाख का मामला था आज 200 करोड़ की वसूली हो रही है। नियम के मुताबिक 10 हजार रुपये तक का जुर्माना होता है। सीताराम केसरी के समय के नोटिस अब दिए जा रहे हैं। देश में लोकतंत्र है ये सबसे बड़ा झूठ है। राहुल गांधी ने आलोचना करते हुए कहा कि हमारे अकाउंट फ्रीज नहीं किए गए हैं बल्कि लोकतंत्र को ही फ्रीज किया गया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments