उडुपी: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कर्नाटक के उडुपी स्थित पंगला गांव में जाकर दिंवगत पांडुरंग शानुभाग के शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पांडुरंग शानुभाग आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। देवेंद्र फडणवीस के मुताबिक साल 1992 में वो अपनी पत्नी के साथ अयोध्या (Ayodhya) में कारसेवक के रूप में गए थे। हालांकि, उन्हें जन्म से ही दिखाई नहीं पड़ता था।
बीते 10 मार्च को उन्होंने में अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने पेजावर महाराज का आशीर्वाद भी लिया।
In Udupi, visited and met family members of Shri Panduranga Shanubhag ji.
Offered my humble tributes & gave my condolences to his family.
Shri Panduranga Shanubhag ji was senior RSS Swayamsevak from Pangala village in Udupi District. Despite of not having vision since birth, he… pic.twitter.com/2s6FuPUXJJ— Devendra Fadnavis (Modi Ka Parivar) (@Dev_Fadnavis) March 12, 2024
उसके बाद जब वह पालकी उत्सव के लिए मंदिर वापस लौट रहे थे। तभी प्रवेश द्वार पर उनके दिल का दौरा पड़ा और उनकी दुखद मौत हो गई। आज सुबह उनका अंतिम संस्कार विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। पांडुरंग शानुभाग ने एलएलबी के अलावा संस्कृत में एमए भी किया था।
