मीरा भायंदर: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद मीरा भायंदर (Mira Bhayandar) इलाका फ़िलहाल बीते कुछ दिनों से सुर्ख़ियों में है। फिर बात टी. राजा और स्वयं घोषित हिंदू शेरनी विधायक गीता जैन की रैली की बात हो। या फिर कुछ दिन पहले हुई हिंसा का मामला हो। इन सबके बीच भायंदर के उत्तन में स्थित बल्ले शाह पीर दरगाह भी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। दरअसल बीजेपी नेता एड. रवि व्यास (Ravi Vyas) ने बीते दिनों सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और मैन्ग्रोव को नष्ट करके बनाए गए इस दरगाह को लेकर सरकार और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।
सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है अवैध दरगाह
रवि व्यास के मुताबिक समुद्री किनारे पर बनी अवैध दरगाह सुरक्षा की दृष्टि से काफी खतरनाक है। कभी भी असामाजिक तत्व या देश विरोधी लोग इसे एक लैंडिंग पॉइंट के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। इस बारे में पुलिस और इंटेलिजेंस विभाग ने भी अपनी रिपोर्ट दी है। ये मुद्दा विधानसभा में भी उठाया गया है।
लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा भूकंप, ‘इस’ राज्य में बीजेपी मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा
रवि व्यास ने आरोप लगाया था कि दरगाह की आड़ में लव जिहाद और नशे की प्रवृति को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। दरगाह ट्रस्ट के पदाधिकारी पहले तहसीलदार के पास धार्मिक भावना के आधार पर इसे अधिकृत करने के लिए गए थे। हालांकि, कोई वैध कागजात नहीं होने के कारण उन अर्जी को खारिज कर दिया गया था।
रोहिंग्या- बांग्लादेशी की गिरफ़्तारी
हाल में इसी परिसर में रोहिंग्या- बांग्लादेशी लोगों की गिरफ़्तारी भी हुई थी। जो कि सुरक्षा के लिहाज से एक चिंता का विषय है। अब तहसीलदार ने दरगाह ट्रस्ट को नोटिस जारी करते हुए अवैध निर्माण को खुद तोड़ने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर 22 मार्च की डेडलाइन के बाद तोड़क कार्रवाई का आदेश दिया है।
Maharashtra: बारामती में तकलीफ दोगे तो ठाणे में भारी पड़ेगा? अजित पवार गुट की शिंदे सेना को चेतावनी
तहसीलदार के इस आदेश के बाद मीरा भायंदर महानगरपालिका ने भी इसका संज्ञान लेते हुए पूरे सहयोग की बात कही है। एड. रवि व्यास का कहना है की हम किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि शहर की सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान को लेकर गंभीर हैं।
