नागपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में नागपुर (Nagpur) में कांग्रेस का स्थापना दिवस (Congress Foundation Day) मनाया गया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के बीच अंतर बताया। इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार (Modi Government) पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मोदी की विचारधारा राजतंत्र वाली है।
जबकि कांग्रेस पार्टी में एक छोटा सा कार्यकर्ता किसी भी बड़े नेता को काट सकता है। मैं भी उसकी बात सुनता हूं, उनका सम्मान करता हूं। भले ही मैं उनकी राय से सहमत न रहूं फिर भी उनकी बात सुनता हूं। यह कहते हुए उन्होंने दोनों पार्टियों के बीच के अंतर को बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP) में कार्यकर्ताओं की गुलामी शुरू है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने नागपुर में कहा, ‘लोग कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया? आजादी से पहले देश में 500 से 600 राजा थे, अंग्रेज थे। देश की जनता को कोई अधिकार नहीं था। अगर गरीब व्यक्ति की जमीन राजा को पसंद आई तो वह ले लेता था। उसके बाद डाॅ. बाबा साहेब आंबेडकर ने लोगों को अधिकार दिए। इस देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित की।
Gujarat News: अब पनडुब्बी से करिए द्वारका नगरी के दर्शन, गुजरात सरकार की महत्वाकांक्षी योजना
‘संविधान विरोधी हैं संघ के लोग’
राहुल गांधी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग संविधान विरोधी हैं। वो तिरंगे को सलाम नहीं करते थे। हालांकि, हमें संविधान के जरिए सारे अधिकार मिले हैं।’ उन्हें यह पता होना चाहिए कि संविधान ने सभी को मतदान का भी अधिकार दिया है।
‘उन्हें गंभीरता से न लें’, जानिए नाना पाटेकर पर क्यों भड़के महाराष्ट्र कांग्रेस अध्य्क्ष नाना पटोले
राहुल गांधी ने कहा, मीडिया को देखिए.. क्या आपको लगता है कि वे लोकतंत्र की सेवा कर रहे हैं? मीडिया वालों से पूछिए, वे अपने मन की बात मीडिया में नहीं कह सकते। दूसरी तरफ सीबीआई और ईडी का दबाव है। इसलिए हम देश की जनता को ताकत देने का प्रयास कर रहे हैं।’
