नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आज कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। मंच पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस समय देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। महंगाई और बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि हुई है। केंद्र में 32 लाख सरकारी पद खाली होने के बावजूद केंद्र की मोदी सरकार नौकरियों में भर्ती नहीं कर रही है, ताकि पिछड़े वर्ग के लोगों को मौका न मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास दुनिया भर में घूमने का समय है लेकिन जब देश में संसद का सत्र चल रहा हो तो उनके पास संसद आने का समय नहीं है।
संसद में सवाल पूछने वाले विपक्षी दलों के 146 सांसदों को निलंबित कर कानून पारित करना लोकतंत्र का मजाक है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र और देश की जनता लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वाली मोदी सरकार और बीजेपी को जरुर सबक सिखाएगी।
Rahul Gandhi: मैं सहमत न हूं तो भी ‘उनकी’ बात सुनता हूं’, नागपुर में राहुल गांधी का बड़ा खुलासा
मोदी ने 10 साल में कितने लोगों को रोजगार दिया?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आयी है, मीडिया, चुनाव आयोग व न्यायालय भी इससे बच नहीं पाये हैं। हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया गया था लेकिन मोदी ने 10 साल में कितने लोगों को रोजगार दिया? आज देश में 40 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी दर है। लाखों युवा नौकरियों के अभाव में अपनी ऊर्जा बर्बाद कर रहे हैं। एक सर्वे के मुताबिक़ देश के युवा औसतन रोजाना सात घंटे मोबाइल फोन पर बर्बाद कर रहे हैं। क्योंकि उनके पास रोजगार नहीं है। किसान, नौजवान संकट में हैं।
Weight Loss Tips : बिना डाइटिंग वजन कम करना चाहते हैं तो अभी पढ़ें नेचुरल वेट लॉस टिप्स
वहीं दूसरी ओर देश की सारी संपत्ति देश के दो-चार उद्योगपतियों को सौंपी जा रही है। सत्ता और प्रशासन में ओबीसी, दलित, पिछड़ों को बहुत कम हिस्सेदारी मिल रही है। इन सामाजिक घटकों को सभी क्षेत्रों में कम स्थान दिया जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जातिवार जनगणना की मांग के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी भाषा बदल ली है और वह कह रहे हैं कि देश में गरीब ही एकमात्र जाति है।
Weight Loss Tips : बिना डाइटिंग वजन कम करना चाहते हैं तो अभी पढ़ें नेचुरल वेट लॉस टिप्स
देश के सभी सामाजिक वर्गों को साथ लेकर चलना है, यही कांग्रेस की विचारधारा है। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो जातिवार जनगणना कराएगी और देश के युवाओं को रोजगार की जरूरत है, जो मोदी सरकार नहीं दे सकती, वह काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य की जनता की मदद से हम महाराष्ट्र और देश में बदलाव लाएंगे।
मोदी आरएसएस की विचारधारा का पालन करते हैं
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को कांग्रेस के 139 वें स्थापना दिवस पर नागपुर के ‘भारत जोड़ो’ मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि संविधान ने महिलाओं, गरीबों और पिछड़े समुदाय को अधिकार दिए हैं, लेकिन बीजेपी सरकार इसे नहीं दे सकती है। कांग्रेस पार्टी फुले, शाहू, आंबेडकर की विचारधारा का पालन करती है, जबकि मोदी आरएसएस की विचारधारा का पालन करते हैं।
Gujarat News: अब पनडुब्बी से करिए द्वारका नगरी के दर्शन, गुजरात सरकार की महत्वाकांक्षी योजना
मोदी सरकार ने देश पर 200 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लाद दिया है, लेकिन कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन में कटौती की गई है। पिछड़े समुदायों के छात्रों को कोई छात्रवृत्ति नहीं दी गई है। मोदी सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। अगर बीजेपी को नहीं रोका गया तो यह देश बर्बाद हो जाएगा। संविधान नष्ट हो जाएगा।
‘उन्हें गंभीरता से न लें’, जानिए नाना पाटेकर पर क्यों भड़के महाराष्ट्र कांग्रेस अध्य्क्ष नाना पटोले
राहुल जी गांधी प्रेम का संदेश लेकर आए हैं
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यह ख़ुशी की बात है कि आज हम छत्रपति शिवाजी महाराज, राजर्षि शाहू महाराज, महात्मा फुले, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की विचारधारा की भूमि नागपुर में कांग्रेस का स्थापना दिवस मना रहे हैं। महात्मा गांधी ने नागपुर से अंग्रेजों की तानाशाही सत्ता के खिलाफ आंदोलन का आवाहन किया था और पूरे देश से लोग एकजुट हुए और 150 साल के ब्रिटिश तानाशाही शासन का अंत हुआ था।
1 जनवरी 2024 से बदल जायेंगे कई नियम! 31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो होगा नुकसान
इंदिरा गांधी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद इसी नागपुर की धरती से तय हुआ था। अब भारत के मध्य भाग में हो रही यह सभा मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी का संदेश देश तक पहुंचाने में अहम साबित होगी। तानाशाही सत्ता को उखाड़ फेंकना है, मजदूरों, किसानों, युवाओं को न्याय देना है, लोकतंत्र और संविधान को बचाना है, यही संदेश इस सभा में दिया गया है।
इंदिरा गांधी ने देश में हरित क्रांति, श्वेत क्रांति लायी, देश का विकास किया। उस समय इंदिरा गांधी ने नागपुर में एक सभा की और विदर्भ की जनता ने 11 की 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत दिलाई थी।जिसके बाद वे देश की प्रधानमंत्री बन गईं। आज इंदिरा गांधी के पोते राहुल गांधी प्रेम का संदेश लेकर आए हैं। पटोले ने विदर्भ और महाराष्ट्र की जनता से इसी तरह अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी का समर्थन करने की अपील की है।
कई लोगों ने कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश की
इस मौके पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक बलिदान दिया है। इस बलिदान को व्यर्थ न जाने दें। हालांकि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षित नतीजे नहीं मिले लेकिन जनता का समर्थन बढ़ा है। आज देश के सामने बड़े संकट हैं। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महिला उत्पीड़न पर बात नहीं कर रही है। जनता के मुद्दों को किनारे रखकर धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज तक कई लोगों ने कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश की है,लेकिन याद रखें कि कांग्रेस खत्म नहीं हुई है बल्कि वो लोग खत्म हो गए हैं।
Loksabha Election: शरद पवार और राहुल गांधी के बीच मीटिंग, सीट आवंटन का फैसला अंतिम चरण में?
चव्हाण ने कहा कि जातिवार जनगणना कराना और 50 फीसदी आरक्षण की सीमा हटाना कांग्रेस की भूमिका है, लेकिन भाजपा सरकार ऐसा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने देश और राज्य को एक मजबूत और स्थिर सरकार देने के लिए इंडिया आघाडी को जिताने का आवाहन किया ।
