Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedमुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बने सुरेशचंद्र राजहंस, अध्यक्षा वर्षा गायकवाड ने...

मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बने सुरेशचंद्र राजहंस, अध्यक्षा वर्षा गायकवाड ने दिया नियुक्ती पत्र

मुंबई: कांग्रेस पार्टी ने  राजहंस को मुंबई इकाई का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा और सांसद वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। काफी दिनों से मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) को प्रवक्ता की जरूरत थी जो समय- समय पर पार्टी के मामलों की जानकारी मीडिया को दे सके। सुरेशचंद्र राजहंस (Sursesh Chandra Rajhans) के रूप में कांग्रेस पार्टी को एक बेहतरीन प्रवक्ता मिला है। पत्रकारों से उनका बेहतर तालमेल, पार्टी के मसलों को प्रभावी ढंग से पेश करने में काफी मदद करेगा।

इन पदों पर रह चुके हैं सुरेशचंद्र राजहंस

सुरेशचंद्र राजहंस इससे पहले कांग्रेस पार्टी में प्रवक्ता, मुंबई कांग्रेस के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक के रूप में दोहरी भूमिका भी निभाई है।

साल 2022 में उन्हें सकाल ग्रुप द्वारा सकाल आइडल ऑफ महाराष्ट्र अवार्ड से सम्मानित किया गया और वर्ष 2023 में उन्हें प्रेस एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिवंगत लोकनेता एकनाथ गायकवाड के मार्गदर्शन में सियासत सीखने वाले सुरेशचंद्र राजहंस को मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा और सांसद वर्षा गायकवाड का कट्टर समर्थक माना जाता है।

मुख्य प्रवक्ता बनने पर क्या बोले सुरेशचंद्र राजहंस?

सुरेशचंद्र राजहंस ने कहा, “मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को देकर, सांसद वर्षा गायकवाड और वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मैं पार्टी का पक्ष और मजबूती से रखने और मुझ पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।”

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments