Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeBreaking Newsराजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? वोटिंग के बीच सचिन पायलट ने बदला...

राजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? वोटिंग के बीच सचिन पायलट ने बदला रुख, बोले… 

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) के लिए आज वोटिंग शुरू है। राज्य में 200 विधानसभा सीटें हैं लेकिन एक सीट पर एक उम्मीदवार की मौत के कारण उस सीट पर वोटिंग रोक दी गई है। फिलहाल 199 सीटों पर वोटिंग हो रही है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) में सीधी टक्कर है। दोनों पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही हैं। आगामी 3 तारीख को चुनावी नतीजे आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे वोट दिया।

वोटिंग के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी है। ‘आज तक’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता समझदार हैं। इसलिए वे राज्य हित में ही निर्णय लेंगे। हम मजबूती के साथ जनता के सामने गए हैं। इसलिए कांग्रेस की जीत तय है।

आगे बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि हम साल 2018 में विपक्षी पार्टी में थे। इसलिए वो चुनाव हमारे लिए मुश्किल थे। लेकिन इस बार हम सरकार में हैं तो पूरी ताकत से लड़े हैं। इसलिए हमें उम्मीद है कि प्रदेश में एक बार फिर हमारी सरकार आएगी।

मुख्यमंत्री पद का फैसला आलाकमान लेगी

सचिन पायलट से जब पूछा गया कि राजस्थान में कांग्रेस ने अशोक गहलोत के नाम पर चुनाव लड़ा था। पार्टी के बैनरों पर अशोक गहलोत की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगाई गईं। ऐसे में क्या मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी उन्हें मिलेगी? इस पर सचिन पायलट ने जवाब दिया कि हम सब राजस्थान में मिलकर चुनाव लड़ें हैं।

जनता भलीभांति जानती है कि किसी ने क्या काम किया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पोस्टर पर किसकी फोटो बड़ी है और पोस्टर पर किसका चेहरा है। चुनाव के बाद आलाकमान मुख्यमंत्री किसको बनाना है इसपर पर फैसला लेगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments