Friday, May 1, 2026
No menu items!
Homeक्राइमVirar Double Murder: शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी...

Virar Double Murder: शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां की हत्या, खुद पर भी किया हमला

Virar Double Murder: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी से इनकार करने पर नाराज एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां की हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला कर जान देने की कोशिश की, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, नालासोपारा पूर्व निवासी शिवम उपाध्याय (27) का विरार में रहने वाली नैन्सी मिश्रा (24) के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। हालांकि, नैन्सी की मां सरिता मिश्रा इस रिश्ते के खिलाफ थीं और शादी को लेकर लगातार विरोध कर रही थीं।

शादी की बात पर बढ़ा विवाद

बुधवार दोपहर शिवम उपाध्याय विरार के गोकुल टाउनशिप स्थित ‘पुनम आकांक्षा’ बिल्डिंग में नैन्सी के घर पहुंचा। यहां शादी को लेकर बातचीत हुई, लेकिन एक बार फिर नैन्सी की मां ने इस रिश्ते को लेकर असहमति जताई। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।

विवाद के दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से नैन्सी और उनकी मां पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला कर जान लेने की कोशिश की।

आरोपी अस्पताल में भर्ती

गंभीर रूप से घायल शिवम को पहले संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मुंबई के जेजे अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस जांच जारी

बोलींज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश कावळे के मुताबिक, मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments