Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंपश्‍चिम बंगाल में आइसक्रीम फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 20 गाड़ियां...

पश्‍चिम बंगाल में आइसक्रीम फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 20 गाड़ियां बुझाने में लगीं

कोलकाता। दमदम इलाके में गुरुवार की देर रात बनियान बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। कहा जा रहा है कि आग आइसक्रीम बनाने की फैक्ट्री में लगी थी, जो कि बाद में फैल गई और कई अन्य फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ गईं। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियों को लगाया गया है। दमकल कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। हालांकि किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि जेसोर रोड पर नागेरबाजार में देर रात तीन बजे ये हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, बनियान बनाने की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। बगल में स्थित आइस्क्रीम फैक्टरी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि आग की लपटों को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 20 गाड़ियों को लगाया गया है। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी आगे आए। आग पर काबू पाने के लिए चार घंटों तक मशक्कतें करनी पड़ी।

अधिकारी ने बताया कि ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल गई। इसके अलावा अंदर से कुछ विस्फोटों की खबरें भी सामने आईं। हमारे दमकल विभाग के कर्मी इस आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं कई गोदामों और छोटी विनिर्माण इकाइयों वाले इस क्षेत्र में आग को फैलने से रोकने के लिए दमकल कर्मियों के लिए अतिरिक्त चुनौतियां खड़ी हो गई। एहतियातन इलाके में बिजली आपूर्ति काट दी गई है। पूरे इलाके में घना धुआं फैला हुआ है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments