Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeराजनीतिMaha Budget Session: बजट सत्र में महाराष्ट्र सरकार का जनता को तोहफा,...

Maha Budget Session: बजट सत्र में महाराष्ट्र सरकार का जनता को तोहफा, सभी वर्गों का रखा ध्यान, पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

मुंबई: महाराष्ट्र बजट सत्र के पहले दिन राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने जनता से जुडी कई अहम मांगों को सदन में पेश किया। इसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों का समावेश किया गया है। अजित पवार ने महाराष्ट्र की ग्रामीण नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर, मुख्यमंत्री बळीराजा (किसान) बिजली दर अनुवृत्ति (सब्सिडी) योजना के अंतर्गत कृषि पंप ग्राहकों को बिजली दरों में छूट, केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत सड़क व पुल परियोजनाओं के लिए बिना ब्याज के ऋण हेतु निधि, राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज शिक्षा शुल्क छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य योजना, पुणे रिंग रोड, जालना-नांदेड एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को गति, गोदावरी मराठवाड़ा पाटबंधारे विकास महामंडल को किसान जलसंजीवनी योजना और सरकारी अंशदान घटक के तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए निधि जैसी लोक उपयोगी योजनाओं और राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु 6486. 20 करोड़ की पूरक मांगें आज विधायिका में प्रस्तुत की गईं।

आज से शुरू हुए बजट सत्र के पहले दिन, उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री अजित पवार ने वित्त वर्ष 2024-25 की पूरक मांगें विधानसभा में प्रस्तुत कीं। कुल ₹६,४८६.२० करोड़ की मांग में से ₹९३२.५४ करोड़ अनिवार्य मांगों के लिए, ₹३,४२०.४१ करोड़ योजनागत कार्यक्रमों के लिए, और ₹२,१३३.२५ करोड़ केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता के रूप में प्रस्तावित किए गए हैं। हालांकि कुल मांग ₹६,४८६.२० करोड़ है, लेकिन इसका वास्तविक भार ₹४,२४५.९४ करोड़ है।

प्रस्तुत की गई प्रमुख और महत्वपूर्ण पूरक मांगें निम्नलिखित हैं:

• प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सामान्य व अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लाभार्थियों के लिए पूरक निधि – ₹३,७५२.१६ करोड़ (₹२,७७९.०५ करोड़ समायोजन के बाद)
• मुख्यमंत्री बळीराजा वीज दर सब्सिडी योजना – कृषि पंप ग्राहकों (सामान्य, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग) को बिजली दर सब्सिडी के लिए – ₹२,०००.०० करोड़ (₹१,६८८.७४ करोड़ समायोजन के बाद)
• केंद्र सरकार की विशेष सहायता योजना के तहत सड़क व पुल परियोजनाओं के लिए बिना ब्याज के ऋण – ₹१,४५०.०० करोड़ (प्रतीकात्मक)
• राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के लिए केंद्र व राज्य अंशदान – ₹६३७.४२ करोड़ (प्रतीकात्मक)
• स्टांप शुल्क अनुदान – महानगरपालिका व नगरपालिका के लिए – ₹६००.०० करोड़
• राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज शिक्षा शुल्क छात्रवृत्ति योजना – ₹३७५.०० करोड़ (₹२५७.०३ करोड़ समायोजन के बाद)
• राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान के कार्यान्वयन के लिए केंद्र अंश – ₹३३५.५७ करोड़ (प्रतीकात्मक)
• ग्राम पंचायत सड़कों के स्ट्रीट लाइट विद्युत देयक व विलंब शुल्क हेतु – ₹३००.०० करोड़ (₹२०९.५५ करोड़ समायोजन के बाद)
• चार चीनी मिलों के लिए महाराष्ट्र सरकार के माध्यम से राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम से कार्यशील पूंजी हेतु मार्जिन मनी ऋण – ₹२९६.०० करोड़
• पुणे रिंग रोड और जालना-नांदेड एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण के लिए लिए गए ऋण पर ब्याज भुगतान हेतु – ₹२४४.०० करोड़ (प्रतीकात्मक)
• महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन और सातवें वेतन आयोग की बकाया राशि हेतु – ₹२२१.८९ करोड़ (प्रतीकात्मक)
• गोदावरी मराठवाड़ा पाटबंधारे विकास महामंडल को बळीराजा जलसंजीवनी योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए निधि – ₹१७५.०० करोड़ (प्रतीकात्मक)
• राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत मुळा-मुठा नदी (पुणे) प्रदूषण नियंत्रण परियोजना हेतु – ₹१७१.०० करोड़ (₹१०३.५१ करोड़ समायोजन के बाद)
• डॉ. पंजाबराव देशमुख छात्रावास निर्वाह भत्ता योजना – ₹१५०.०० करोड़
• धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत केंद्र अंशदान – ₹१००.०० करोड़ (प्रतीकात्मक)

• पावरलूम ग्राहकों को बिजली दरों में सब्सिडी देने के लिए अतिरिक्त प्रावधान – ₹१००.०० करोड़ (प्रतीकात्मक)

Good News: महाराष्ट्र सरकार ‘इस’ दिन देगी लाडली बहनों को फरवरी और मार्च के पैसे!

विभागवार प्रस्तावित पूरक मांगें – मार्च २०२५

• ग्राम विकास विभाग – ₹३,००६.२८ करोड़
• उद्योग, ऊर्जा, श्रम व खनिकर्म विभाग – ₹१,६८८.७४ करोड़
• नगर विकास विभाग – ₹५९०.२८ करोड़
• उच्च व तंत्र शिक्षा विभाग – ₹४१२.३६ करोड़
• सहकार, विपणन व वस्त्र उद्योग विभाग – ₹३१३.९३ करोड़
• पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग – ₹२५५.५१ करोड़
• राजस्व व वन विभाग – ₹६७.२० करोड़
• अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग – ₹६७.१२ करोड़
• सार्वजनिक निर्माण विभाग – ₹४५.३५ करोड़
leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments