Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयArvind Kejriwal News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 'आप' को झटका, बनाया जाएगा...

Arvind Kejriwal News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ‘आप’ को झटका, बनाया जाएगा आरोपी, ED ने HC को दी जानकारी

नई दिल्‍ली। दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में यह जानकारी दी। ईडी ने यह दलील मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए दी। ईडी के वकील ने जज स्वर्णकांत शर्मा के सामने दलील देते हुए बताया कि इस मामले हम अपनी अगली अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) में ‘आप’ को सह-अभियुक्त बनाने वाले हैं। वकील ने आगे कहा कि आरोपी पक्ष इस मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया में देरी करने के लिए पूरा जोर लगा रहा है।

जल्द शुरू नहीं होगा मुकदमा
वहीं सिसौदिया की ओर से ही पेश होते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन ने ने तर्क रखा कि आप नेता के खिलाफ मुकदमा जल्द शुरू होने की संभावना नहीं है। दोनों मामलों की जांच अभी भी जारी है। इसमें अभी भी गिरफ्तारियां जारी हैं… इस मुकदमे में बिल्कुल भी प्रगति नहीं हुई है।

अक्षय कुमार को लेकर एक जबरदस्त एंटरटेनर फिल्म बनाना चाहते हैं डायरेक्टर प्रियदर्शन

वास्तव में, हम मुकदमे के चरण तक भी नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने इर्स तर्क को गलत बताया कि सिसौदिया मुकदमे में देरी कर रहे हैं जबकि कुछ आवेदन ईडी और अन्य सह-अभियुक्तों द्वारा दायर किए गए थे।

आतंकी पन्नू के तीन गुर्गे अरेस्‍ट, दिल्ली और पंजाब में लिखे खालिस्तान समर्थक नारे

उन्होने कहा ट्रायल कोर्ट के जज को कहां से पता चला कि हम सभी तिहाड़ जेल में बैठे हैं और मुकदमे में देरी करने की साजिश रच रहे हैं? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह ईडी ही थी जिसने मुकदमे में देरी करने का काम किया। कहीं भी यह नहीं बताया गया है कि मैंने देरी में कैसे योगदान दिया है।

इन 5 एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन रहेगा सही, नहीं रहेगा पैरों में दर्द

मुझे यह कहते हुए खेद है, लेकिन अगर न्यायाधीश इन शब्दों का उपयोग कर रहे हैं कि ‘वे मिलकर काम कर रहे हैं’, तो क्या न्यायाधीश वकील पर उंगली उठा रहे हैं या न्यायाधीश ने ऐसा किया है उनके मन में पहले से ही यह धारणा थी कि जेल में बैठे आरोपी साजिश रच रहे हैं? दोनों पक्षों की दलील को सुनने के बाद जज ने फिलहाल इस पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments