Wednesday, May 27, 2026
No menu items!
HomeराजनीतिMumbai: कल्याण में यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर बांटी...

Mumbai: कल्याण में यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर बांटी ‘मेलोडी चॉकलेट’

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। रविवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों को मेलोडी चॉकलेट बांटी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार आम लोगों की परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रही है।

मेलोडी चॉकलेट बांटकर सरकार पर साधा निशाना

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विदेश दौरों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताओं को मेलोडी चॉकलेट देते नजर आते हैं, जबकि देश का आम नागरिक महंगाई से परेशान है। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को मेलोडी चॉकलेट बांटकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज पेट्रोल भरवाने से पहले आम आदमी को अपने बैंक खाते का बैलेंस देखना पड़ता है। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने की मांग भी की।

Maharashtra News: गोतस्करों पर MCOCA की चेतावनी, बावनकुले बोले- गाय काटने नहीं देंगे

“वर्क फ्रॉम होम मजदूर कैसे करेगा?”

यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार लोगों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह देती है, लेकिन मजदूर, किसान और रोज कमाने वाले लोग घर से काम कैसे करेंगे? कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जपजीत सिंह माटा का बयान

कल्याण यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जपजीत सिंह माटा ने कहा कि साल 2014 के बाद से महंगाई, बेरोजगारी और रोजमर्रा के खर्च लगातार बढ़े हैं। इसी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने यह अनोखा आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आम लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करनी चाहिए।

धुले में किसान का फूटा गुस्सा: 1 रुपये किलो भाव मिलने पर सड़क पर फेंकी ग्वार की फसल

शहर में चर्चा का विषय बना आंदोलन

कल्याण में यूथ कांग्रेस का यह अनोखा प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पेट्रोल पंप पर मेलोडी चॉकलेट बांटकर किए गए इस विरोध प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments